Gold Silver Price: 55000 के करीब आया गोल्ड, घर में है शादी तो चेक कर लें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 29th December 2022: सोने में आज भी तेजी जारी रही लेकिन चांदी में नरमी अभी भी बनी हुई है। सोने का भाव धीरे-धीरे 55,000 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। रोजाना गोल्ड के भाव मेें 40रुपये से लेकर 100 रुपये की तेजी नजर आ रही है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,649 रुपये पर आ गया

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 1:07 PM
Gold Price Todayi: सोने के भाव में तेजी जारी है।

Gold Silver Price Today 29th December 2022: सोने में आज भी तेजी जारी रही लेकिन चांदी में नरमी अभी भी बनी हुई है। सोने का भाव धीरे-धीरे 55,000 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। रोजाना गोल्ड के भाव मेें 40रुपये से लेकर 100 रुपये की तेजी नजर आ रही है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,649 रुपये पर आ गया। आज इसमें 78 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 188 रुपये घटकर 67,660 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी  गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का बुलियन मार्केट का रेट जरूर चेक कर लें।

आज सिल्वर हुआ सस्ता लेकिन गोल्ड में रही तेजी

कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,571 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 54,649 रुपये के दाम पर आ गया है। ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द 55000 रुपये के आसपास आ सकता है। गोल्ड 78 रुपये चढ़ा। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 1900 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 72 रुपये महंगा होकर 50,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 29 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 29 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 54649 54571 78
Gold 995 (23 कैरेट) 54430 54352 78
Gold 916 (22 कैरेट) 50059 49987 72
Gold 750 (18 कैरेट) 40987 40928 59
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31970 31924 46
Silver 999 67660 Rs/Kg 67848 Rs/Kg -188 Rs/Kg

गोल्ड के दाम में तेजी के कारण

गोल्ड के 55000 रुपये के करीब आने के बाद भी एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

Exclusive: कफ सिरप में गड़बड़ी का मामला गरमाया, ड्रग रेगुलेटर ने Marion Biotech के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की जांच की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।