Gold Silver Price: शादी के लिए घर से गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए निकल रहे हैं? तो पहले जान लें आज का रेट

Gold Silver Price Today 2nd December 2022: आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का आज प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 53,600 रुपये के पार चल गया है

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 3:14 PM
चांदी 64,000 रुपये और गोल्ड 53600 रुपये के पार कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 2nd December 2022: आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का आज प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 53,600 रुपये के पार चल गया है। देश में शादी के सीजन और इंटरनेशनल कारणों के कारण गोल्ड की कीमतों में तेजी आई है। आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में 430 रुपये की तेजी आई और ये 343 रुपये चढ़कर 53,120 रुपये पर आ गया। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1783 रुपये बढ़कर 63,600 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर में आई गिरावट 

कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,181 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज 53,611 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 2,900 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 394 रुपये महंगी होकर 64,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज सुबह 2 दिसंबर को इतने पर खुला रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,611 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 64,000 के पार पहुंच गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 2 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 53611 53181 430
Gold 995 (23 कैरेट) 53396 52968 428
Gold 916 (22 कैरेट) 49108 48714  394
Gold 750 (18 कैरेट) 40208 39886 322
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31362 31111 251
Silver 999 64686 Rs/Kg 63203 Rs/Kg 1,483 Rs/Kg

शादियों के कारण घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वैलरी की बढ़ी डिमांड 

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। चांदनी चौक (Chandni Chowk) ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के कारण दाम बढ़ रहे हैं।

Daily Voice: बैंकिग और टेलीकॉम शेयरों में होगी जोरदार कमाई, मिड साइज प्रोडक्ट बेस्ड IT कंपनियों से रहें दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।