Gold Silver Price: क्या आज शाम तक 55000 को पार कर जाएगा सोना? चेक करें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 30th December 2022: आज साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई। सोने का दाम 55000 रुपये के सबसे करीब आ गया है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,935 रुपये पर आ गया। आज इसमें 314 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 680 रुपये बढ़कर 68,520 रुपये पर आ गया

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 12:48 PM
आज 55,000 को पार कर सकता है गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 30th December 2022: आज साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई। सोने का दाम 55000 रुपये के सबसे करीब आ गया है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,935 रुपये पर आ गया। आज इसमें 314 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 680 रुपये बढ़कर 68,520 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी  गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का बुलियन मार्केट का रेट जरूर जान लें क्योंकि दाम जानकर आपको झटका लग सकता है।

गोल्ड में रही तेजी

कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,651 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 54,935 रुपये के दाम पर आ गया है। ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द 55000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है। गोल्ड 314 रुपये चढ़ा। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 1600 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 261 रुपये महंगा होकर 50,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज 30 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 30 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 29 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 54935 54651 314
Gold 995 (23 कैरेट) 54715 54432 282
Gold 916 (22 कैरेट) 50321 50060 261
Gold 750 (18 कैरेट) 41201 40988 213
Gold 585 ( 14 कैरेट) 32137 31971 166
Silver 999 68520 Rs/Kg 67840 Rs/Kg 680 Rs/Kg

गोल्ड में तेजी के कारण

गोल्ड के 55000 रुपये के करीब आने के बाद भी एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

Taking Stock: निफ्टी 68 अंक बढ़ा, सेंसेक्स में 224 अंकों की बढ़त, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।