Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 700 रुपये दूर सोने का भाव, क्या इस हफ्ते बनेगा नया रिकॉर्ड?

Gold Silver Price Today 4th January 2023: क्या इस हफ्ते Gold का रेट अपने पिछले पीक लेवल 56,600 को पार कर जाएगा? आखिर ये सवाल ज्यादातर निवेशकों और ज्वैलरी बायर्स के मन में होगा। सोने ने आज फिर लंबी छलांग लगाई और 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के और करीब आ गया है। नए साल में गोल्ड ने निवेशकों को तोहफा दिया है क्योंकि निवेशकों के निवेश की वैल्यू बढ़ गई है

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 4:01 PM
Gold Price: 56000 रुपये के और करीब आया सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 4th January 2023: क्या इस हफ्ते Gold का रेट अपने पिछले पीक लेवल 56,600 को पार कर जाएगा? आखिर ये सवाल ज्यादातर निवेशकों और ज्वैलरी बायर्स के मन में होगा। सोने ने आज फिर लंबी छलांग लगाई और 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के और करीब आ गया है। नए साल में गोल्ड ने निवेशकों को तोहफा दिया है क्योंकि निवेशकों के निवेश की वैल्यू बढ़ गई है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी  गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का बुलियन मार्केट का रेट जरूर जान लें।

आज 56,000 के और करीब आ गया सोने का भाव

सोने का दाम 56000 रुपये के और करीब आ गया है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 55,905 रुपये पर आ गया। आज इसमें 324 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी के भाव में गिरावट रही। चांदी का भाव 347 रुपये गिरकर 68,880 रुपये पर आ गया।


गोल्ड में रही तेजी

कल मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 55581 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 55,905 रुपये के दाम पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 700 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 297 रुपये महंगा होकर 51,209 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

IBJA पर आज 4 जनवरी को सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 4 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 55905 55581 324
Gold 995 (23 कैरेट) 55681 55359 322
Gold 916 (22 कैरेट) 51209 50912 297
Gold 750 (18 कैरेट) 41929 41686 243
Gold 585 ( 14 कैरेट) 32704 32515 189
Silver 999 68,880 Rs/Kg 69227 Rs/Kg -347  Rs/Kg

गोल्ड में तेजी आने के कारण

गोल्ड में तेजी का ट्रेंड जारी रह सकता है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

नेशनल हाइड्रोजन मिशन को कैबिनेट की मंजूरी, 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य- सूत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।