Gold Silver Price Today 5th January 2023: कल 56,000 के लेवल को पार करने के बाद आज गोल्ड के रेट में करेक्शन आया। सोने का भाव कल बुधवार को 56,000 को पार करने के बाद 56,000 के नीचे आ गया। सोने का भाव आज 185 रुपये गिरकर 55,957 रुपये के स्तर पर खुला लेकिन शाम को 55,796 रुपये पर बंद हुआ। नए साल में गोल्ड में तेजी आई है और ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द नए पीक पर पहुंचेगा।
कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,142 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 55,957 रुपये के दाम पर खुला लेकिन शाम तक ये गिरावट बढ़ गई। ये 55,796 रुपये पर बंद हुआ। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 650 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 169 रुपये सस्ता होगा 51,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का बुलियन मार्केट का रेट जरूर जान लें।
शाम को कारोबार बंद होने के समय सोने के भाव में आया करेक्शन
IBJA पर आज 5 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव इतने पर खुला..
गोल्ड में तेजी आने के ये हैं अहम कारण
एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड में तेजी का ट्रेंड जारी रह सकता है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।