Gold Silver Price: घर की शादी के लिए खरीदनी है गोल्ड ज्वैलरी, तो पहले जान लें आज का रेट

Gold Silver Price Today 6th December 2022: आज बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 53,400 और सिल्वर 64,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1226 रुपये गिरकर 64,538 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 1:56 PM
Gold rates today: 53,500 रुपये के करीब आया सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 6th December 2022: आज बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आज 10 ग्राम सोने  का भाव 53,400 और सिल्वर 64,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज हफ्ते के दूसरे दिन सोना 53,461 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1226 रुपये गिरकर 64,538 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

53,400 रुपये के करीब आया सोना

कल सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,854 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज 53,461 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 3,200 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 360 रुपये सस्ता होकर 48,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज का रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,461 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते कल सोमवार को बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 64,500 रुपेय के करीब पहुंच गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 6 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 53461 53854 -393
Gold 995 (23 कैरेट) 53247 53638 -391
Gold 916 (22 कैरेट) 48970 49330  -360
Gold 750 (18 कैरेट) 40096 40391 -295
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31275 31505 -230
Silver 999 64538 Rs/Kg 65764 Rs/Kg -1,226 Rs/Kg

शादियों के कारण घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वैलरी की बढ़ी डिमांड 

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। चांदनी चौक (Chandni Chowk) ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के कारण दाम में हाल फिलहाल में तेजी आई लेकिन अभी भी गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है।

अब निफ्टी के लिए 19274 पहला और उसके बाद 19962 अगला टारगेट, स्मॉलकैप दिखाएंगे कमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।