Gold Silver Price Today 7th December 2022: आज फिर बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। हांलाकि, ये गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है। अगर आपके घर में भी शादी है और दुल्हन के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है।आज 10 ग्राम सोने का भाव 53,500 और सिल्वर 64,400 के आसपास कारोबार कर रहा है।
आज इस रेट पर खुला सोने का भाव
कल सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,629 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज 53,594 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 3,200 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 32 रुपये सस्ती होकर 49,092 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1226 रुपये गिरकर 64,538 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।
बीते 2 हफ्ते में 1,100 रुपये चढ़ा गोल्ड
अगर स्पॉट मार्केट में बीते 2 हफ्ते की बात की जाए तो 10 ग्राम सोने के भाव में 1,100 रुपये की तेजी आ चुकी है। वहीं, सिल्वर के रेट में 3,100 रुपये की तेजी आई है। बीते हफ्ते सोना 66,000 रुपये के करीब आ गया था। वहीं गोल्ड 54,000 रुपये के करीब आ गया था।
IBJA पर आज 7 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,594 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते कल मंगलवार को बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 64,400 रुपेय के करीब पहुंच गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
Bikaji Foods के शेयर बने रॉकेट, लिस्टिंग से अब तक 28% चढ़े, जानिए किस कमाल से आई तेजी