Gold Silver Price Today 8th December 2022: आज बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,700 के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 65,000 रुपये के ऊपर ट्रेड करती नजर आई। अगर आपके घर में भी शादी है और दुल्हन के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले आप आज का रेट जरूर जान लें।
आज चढ़ा सोने और चांदी का भाव
कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,583 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज चढ़कर 53,792 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 3,200 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 192 रुपये मंहगा होकार 49,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 307 रुपये चढ़कर 65,025 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।
IBJA पर आज 8 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,700 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार को बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 65,000 रुपये के ऊपर पहुंची हुई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
बीते 2 हफ्ते में 1,100 रुपये चढ़ा गोल्ड
अगर स्पॉट मार्केट में बीते 2 हफ्ते की बात की जाए तो 10 ग्राम सोने के भाव में 1,300 रुपये की तेजी आ चुकी है। वहीं, सिल्वर के रेट में 3,100 रुपये की तेजी आई है। बीते हफ्ते सोना 66,000 रुपये के करीब आ गया था। वहीं गोल्ड 54,000 रुपये के करीब आ गया था। आज सोना 200 रुपये चढ़ा है।