Gold Silver Price Today 9th December 2022: आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,900 के ऊपर आ गया है। अब दाम 54,000 रुपये से कुछ ही दूर है। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 66,300 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी बायर्स को लग रहा है कि गोल्ड जल्द 55,000 रुपये के लेवल पर आ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड अभी भी एक रेन्ज में ही कारोबार करेगा।
आज चढ़ा सोने और चांदी का भाव
कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,780 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज चढ़कर 53,914 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,700 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 134 रुपये मंहगा होकर 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 957 रुपये चढ़कर 66,315 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।
IBJA पर आज 8 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 53,914 रुपये पर खुला है। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार को बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 66,300 रुपये के ऊपर पहुंची हुई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
बीते 2 हफ्ते में 1,500 रुपये चढ़ा गोल्ड
अगर स्पॉट मार्केट में बीते 2 हफ्ते की बात की जाए तो 10 ग्राम सोने के भाव में 1,500 रुपये की तेजी आ चुकी है। वहीं, सिल्वर के रेट में 4,000 रुपये की तेजी आई है। गोल्ड बीते हफ्ते भी 54,000 रुपये के करीब आ गया था। आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोना एक बार फिर 54,000 के करीब आ गया है। हालांकि, एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार करेगा।