Get App

Gold Silver Price: 10 ग्राम सोने का भाव आया 54,000 रुपये के करीब, फिर महंगा हुआ Gold और Silver

Gold Silver Price Today 9th December 2022: आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,900 के ऊपर आ गया है। अब दाम 54,000 रुपये से कुछ ही दूर है। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 66,300 रुपये के पार कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 1:10 PM
Gold Silver Price: 10 ग्राम सोने का भाव आया 54,000 रुपये के करीब, फिर महंगा हुआ Gold और Silver
Gold Price Todayi: सोने का भाव एक बार फिर 54,000 रुपये के करीब आ गया है।

Gold Silver Price Today 9th December 2022: आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके  लिए काम की खबर है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,900 के ऊपर आ गया है। अब दाम 54,000 रुपये से कुछ ही दूर है। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 66,300 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी बायर्स को लग रहा है कि गोल्ड जल्द 55,000 रुपये के लेवल पर आ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड अभी भी एक रेन्ज में ही कारोबार करेगा।

आज चढ़ा सोने और चांदी का भाव 

कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,780 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज चढ़कर 53,914 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,700 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 134 रुपये मंहगा होकर 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 957 रुपये चढ़कर 66,315 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

IBJA पर आज 8 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें