Gold Silver Price: अपने पुराने पीक पर पहुंचने के लिए सिर्फ 300 रुपये दूर सोना, जानिए आज का गोल्ड रेट

Gold Silver Price Today 9th January 2023: बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव नए पीक पर पहुंचने के लिए तैयार है। सोने का भाव अपने पिछले पीक 56,600 के बहुत करीब पहुंच गया है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 24कैरेट सोने का भाव 56,300 रुपये के पार पहुंच गया। सोने के रेट ने 749 रुपये की छलांग लगाई है।

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 2:15 PM
नए पीक पर पहुंचने के लिए तैयार है 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट।

Gold Silver Price Today 9th January 2023: बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव नए पीक पर पहुंचने के लिए तैयार है। सोने का भाव अपने पिछले पीक 56,600 के बहुत करीब पहुंच गया है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 24कैरेट सोने का भाव 56,300 रुपये के पार पहुंच गया। सोने के रेट ने 749 रुपये की छलांग लगाई है।

नये पीक पर पहुंचने को तैयार सोना

बीत शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 55,587 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 56,336 रुपये के दाम पर खुला। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 300 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 686 रुपये महंगा होकर 51,604 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको आज का रेट जानकर थोड़ी परेशाानी जरूर हो सकती है।


IBJA पर आज 9 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव इतने पर खुला..

मेटल 9 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 6 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 56336 55587 749
Gold 995 (23 कैरेट) 56110 55363 747
Gold 916 (22 कैरेट) 51604 50918 686
Gold 750 (18 कैरेट) 42252 41690 562
Gold 585 ( 14 कैरेट) 32957 32641 316
Silver 999 69074 Rs/Kg 67888 Rs/Kg 1,186 Rs/Kg

गोल्ड एक रेंज में कर रहा है कारोबार

एक्सपर्ट  के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

Market live update: Sensex 750 अंक ऊपर, Nifty की लगी डबल सेंचुरी, IT,मेटल और फार्मा में जोरदार खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।