Gold Silver Price Today 29th November 2022: शादी और लग्न (Wedding Season) के सीजन में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने का भाव में गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 137 रुपये सस्ता हुआ है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 520 रुपये कम होकर 61,590 रुपये के भाव पर आ गया। गोल्ड पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।
घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर में आई गिरावट
कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,852 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज 52,715 रुपये के लेवल पर आ गया। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 3,900 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 125 रुपये सस्ती होकर 48,287 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
IBJA पर आज सुबह 29 नवंबर को इतने पर खुला रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,715 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 61,590 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
शादियों के कारण घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वैलरी की बढ़ी डिमांड
घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। चांदनी चौक (Chandni Chowk) ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है। अब ये दिसंबर तक एक रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आने वाला है।