निफ्टी 19000 के लिए तैयार, इस तेजी में इन 10 शेयरों की रहेगी जोरदार भागीदारी, इनसे न चूके नजर

पिछले कुछ दिनों की लगातार तेजी के बाद आने वाले कारोबारी सत्रों में हमें थोड़ा उतार-चढ़ाव और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। उसके बाद निफ्टी हमें 18700 और 19000 की तरफ जाता दिख सकता है

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। ऐसे में निफ्टी अब हमें धीरे-धीरे 19000 की तरफ बढ़ता नजर आएगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SUNIL SHANKAR MATKAR

    28 नवंबर को निफ्टी ने 13 महीने के बाद 18604 का अपना पिछला ऑल टाइम हाई फिर से हासिल कर लिया। कल निफ्टी में लगातार पांचवें दिन तेजी रही और इसने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में हायर-हाई बनाना जारी रखा। इस समय बाजार बुल्स के फेवर में नजर आ रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों की लगातार तेजी के बाद आने वाले कारोबारी सत्रों में हमें थोड़ा उतार-चढ़ाव और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। उसके बाद निफ्टी हमें 18700 और 19000 की तरफ जाता दिख सकता है। जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18500 पर उसके बाद बड़ा सपोर्ट 18300-18000 पर नजर आ रहा है।

    मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। ऐसे में निफ्टी अब हमें धीरे-धीरे 19000 की तरफ बढ़ता नजर आएगा। दिग्गजों के अलावा छोटे मझोले शेयरों में आ रही तेजी से बाजार को सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस बीच बाजार में थोड़ी वोलैटिलिटी किसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसकी वजह ये है कि तमाम ग्लोबल चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।


    Hot Stocks: 3-4 हफ्तों में ही हासिल करना चाहते हैं 13% तक रिटर्न तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    GEPL कैपिटल पुष्कराज कानितकर का कहना है निफ्टी ने काफी अच्छी मजबूती दिखाई है। इसमें काफी अच्छे मार्जिन से आउटपरफॉर्म किया है। निफ्टी में आई हालिया तेजी से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही हमें इसमें 19600 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। जो हाल के 16800 के बॉटम से 2800 अंकों की तेजी दिखाता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर निफ्टी 17800 के नीचे फिसलता है तो उनकी ये बात गलत साबित हो जाएगी।

    यहां हम आपके लिए ऐसे 10 शेयरों की सूची दे रहे हैं जो निफ्टी की 19000 की यात्रा में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे

    Anand Rathi के जिगर एस पटेल की टॉप पिक्स

    PVR: Buy | LTP: Rs 1,867 | पीवीआर में 2000 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1795 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Aditya Birla Fashion & Retail: Buy | LTP: Rs 312 | एबीएफआरएल में 340 रुपए के लक्ष्य के लिए, 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Tinplate Company of India: Buy | LTP: Rs 312 | टिनप्लेट कंपनी में 350 रुपए के लक्ष्य के लिए, 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    LKP Securities के कुणाल शाह की शॉर्ट टर्म पिक्स

    Reliance Industries: Buy | LTP: Rs 2707.55 | रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2800-2920 रुपए के लक्ष्य के लिए, 2600 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Nippon Life India: Buy | LTP: Rs 269.65 | निप्पॉन लाइफ में 285-290 रुपए के लक्ष्य के लिए, 260 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 7.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Larsen & Toubro: Buy | LTP: Rs 2064.45 | लार्सन एंड ट्यूब्रो में 2200-2240 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1950 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 8.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    GEPL Capital के पुष्कराज कानितकर की शॉर्ट टर्म पिक्स

    Sun Pharma: Buy | LTP: Rs 1,034.75 | सनफार्मा में 1200 रुपए के लक्ष्य के लिए, 925 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें इस स्टॉक में हमें जल्द ही 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    State Bank of India: Buy |LTP: Rs 608.6 | SBI में 820 रुपए के लक्ष्य के लिए, 540 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें जल्द ही 35 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Larsen & Toubro: Buy | LTP: Rs 2064.45 | लार्सन एंड ट्यूब्रो में 2350 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें जल्द ही 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Axis Securities के राजेश पालवीय की शॉर्ट टर्म पिक्स

    State Bank of India: Buy | LTP: Rs 608.6 |SBI में 660-690 रुपए के लक्ष्य के लिए, 590 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें जल्द ही 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Reliance Industries: Buy | LTP: Rs 2707.55 | रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2900-3000 रुपए के लक्ष्य के लिए, 2500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें जल्द ही 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Larsen & Toubro: Buy | LTP: Rs 2,064.45 | लार्सन एंड ट्यूब्रो में 2300-2350 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1960 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में हमें जल्द ही 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।