Nandish Shah - HDFC Securities
Nandish Shah - HDFC Securities
28 नवंबर को निफ्टी में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली और इंट्रा डे में इसने 18614 का नया ऑल टाइम हाई लगाया। कारोबार के अंत में यह 50 अंकों की बढ़त के साथ 18,563 पर बंद हुआ। कुछ हफ्ते पहले 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने के बाद पिछले हफ्ते 18400 पर स्थित बड़ी बाधा टूटने के चलते निफ्टी में एक मजबूत ब्रेक आउट देखने को मिला। मंथली चार्ट पर मल्टीमंथ ब्रेकआउट में अब और मजबूती आती दिख रही है। लॉन्ग टर्म में बाजार पर इसका काफी पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। डेली और वीकली चार्ट पर RSI और MFI जैसे इंडीकेटर भी बाजार में जारी तेजी के कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि आने वाले हफ्तों में निफ्टी की तेजी कायम रहेगी।
डेरीवेटिव आंकड़ों पर नजर डालें तो 18200 और 18300 के स्तर पर काफी पुटराइटिंग देखने को मिली है। यह 18215 पर स्थित निफ्टी के 20 EMA के साथ भी संयोग करता है। अब निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 18200 और 18300 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए अगला टारगेट 18955 और 19000 नजर आ रहा है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि वो निफ्टी में 18200 के ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाए रखें। ब्रॉडर मार्केट में तेजी के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। छोटे मझोले शेयरों के गति पकड़ने के साथ ही आने वाले दिनों में बाजार हमें नई ऊचाइंया छूते नजर आएगा।
नंदीश शाह के आज के तीन बॉयकॉल जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Stylam Industries: Buy | LTP: Rs 1,106 | स्टाइलम इंडस्ट्रीज में 1030 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1185-1220 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Rallis India: Buy | LTP: Rs 245 | रैलिस इंडिया में 230 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 262-277 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
IRB Infrastructure Developers: Buy | LTP: Rs 261 | आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में 245 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 280-295 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।