Stock trading guide: इन शेयरों ने कराई खूब कमाई, अभी इनमें रहें बनें या अब निकलें?

कल के कारोबार में Apollo Tyres और Delta Corp वायदा बाजार के टॉप 5 गेनरों में से एक रहे थे। अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) कल 6.65 फीसदी की बढ़त के साथ 312.70 के रिकॉर्ड स्तर पर क्लोज हुआ था

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
Tanla Platforms का शेयर कल 11 फीसदी की बढ़त के साथ 818 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसकी 14 अक्टूबर को बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    28 नवंबर को बाजार कमजोर ग्लोबल संकेतों को नजरअंदाज करते हुए जोश में रहा। निफ्टी कल के इंट्राडे कारोबार में निफ्टी 18604 के अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को पार करते हुए दिखा। कल के कारोबार में बाजार को तेल और गैस शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कल तेल गैस शेयरों में जोरदार तेजी आई। Sensex कल 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 62505 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 18563 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश इंगल्फिंग कैंडल बनाया।

    ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि ट्रेडरों की नजर अब 19000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर है। इस स्तर पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल सकता है। निफ्टी इसी महीने में ये स्तर हासिल करता दिख सकता है। जानकारों का मानना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18500 पर दिख रहा है। उसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 18000 पर दिख रहा है।

    कल दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index कल 0.7 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में Tanla Platforms,Apollo Tyres और Delta Corp में जोरदार तेजी देखने को मिली थी।


    SIP करते हैं तो Good EMI और Bad EMI का खेल समझिए, नहीं कटेगी जेब

    Tanla Platforms का शेयर कल 11 फीसदी की बढ़त के साथ 818 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसकी 14 अक्टूबर को बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इस स्टॉक में कल 1 महीने से ज्यादा के कंसोलीडेशन के बाद डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ एक बड़ा बुलिश कैंडल बनता दिखा था।

    कल के कारोबार में Apollo Tyres और Delta Corp वायदा बाजार के टॉप 5 गेनरों में से एक रहे थे। अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) कल 6.65 फीसदी की बढ़त के साथ 312.70 के रिकॉर्ड स्तर पर क्लोज हुआ था। वहीं, Delta Corp 5 फीसदी की बढ़त के साथ 232 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है GEPL Capital के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

    Tanla Platforms:इस स्टॉक में तेजी के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक में ट्रेडर और इनवेस्टर दोनों को खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 990 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 733 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    Delta Corp: इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक में ट्रेडर और इनवेस्टर दोनों को खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 260 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 222 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    Apollo Tyres:इस शेयर में भी वर्तमान लेवल से और तेजी आने के संकेत हैं। इस स्टॉक में ट्रेडर और इनवेस्टर दोनों को खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 340 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।