Gold Silver Price: इंदौर में 71,000 रुपये के पास आ गया एक तोला सोना, क्या और नीचे गिरेगा गोल्ड?

Gold Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में गिरावट का असर घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा डाला है। देश में एक तोला सोने का भाव 75,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद से लगातार गिर रहा है

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 8:48 PM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में गिरावट का असर घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा नजर आया।

Gold Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में गिरावट का असर घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा डाला है। देश में एक तोला सोने का भाव 75,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद से लगातार गिर रहा है। सोने-चांदी के भाव में करेक्शन आ रहा है। दिल्ली के लोकल सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 750 रुपये लुढ़ककर 83,750 रुपये प्रति किलो रह गयी। इससे पहले यह 84,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

क्यों गिर रहा है सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 150 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (कमोडिटी मार्केट) में हाजिर सोना 2,320 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर कम है।


क्या और गिरेगा सोना

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एंड करेंसी एक्सपर्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इस बिकवाली का कारण एक मई को अमेरिका में मौद्रिक नीति की होने वाली घोषणा है। इसमें ऐसी संभावना है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर को लेकर आक्रामक रुख अपना सकता है। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में सोने की कीमतों में निरंतर अस्थिरता देखने की मिल सकती है। चांदी भी गिरावट के साथ 26.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 27.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

इंदौर में सस्ता हुआ सोना चांदी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 850 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई।

कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे:

सोना: 71100 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी: 79500 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का: 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Gold Price Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, पीक पर पहुंचने के बाद लगातार गिर रहा है गोल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।