Credit Cards

Gold Rate Today: सोना-चांदी आज 28 जुलाई को हुआ सस्ता, जानिये सोमवार को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ गई है।सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 800 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Rate: 28 जुलाई को सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ गई है।सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 800 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई, चेन्नई के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का रेट 99,900 रुपये पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,700 रुपये के पार है। चांदी का रेट 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज 28 जुलाई का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

दुनिया में सोने की कीमतों में हाल ही में जो गिरावट आई है, उसकी एक बड़ी वजह अमेरिका का जापान और फिलीपींस के साथ नया व्यापार समझौता है। इस समझौते के बाद निवेशकों को लगने लगा है कि अब ग्लोबल मार्केट में तनाव कम हो सकता है और भविष्य में यूरोप या चीन के साथ भी ऐसे सौदे हो सकते हैं। जब माहौल थोड़ा स्थिर दिखता है, तो निवेशक सोने जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट से पैसे निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों की तरफ बढ़ते हैं। इसी मुनाफावसूली के चलते सोने की मांग थोड़ी कम हुई और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

दूसरा बड़ा कारण यह है कि अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स की निगाहें अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों के फैसलों पर टिकी हैं। आने वाले समय में अमेरिका में बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े और ब्याज दरों पर फैसले बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। अगर इनसे संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो निवेशक सोना बेचकर दूसरे फायदेमंद विकल्प चुन सकते हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं।


सोमवार 28 जुलाई 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,740 1,00,070
चेन्नई 91,590 99,920
मुंबई 92,540 99,920
कोलकाता 92,540 99,920
जयपुर 91,740 1,00,070
नोएडा 91,740 1,00,070
गाजियाबाद  91,740 1,00,070
लखनऊ 91,740 1,00,070
बंगलुरु 91,590 99,920
पटना 91,590 99,920

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

स्टॉक मार्केट ऊंचाई पर हो तो क्या बंद कर देनी चाहिए SIP? एक्सपर्ट से जानिए जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।