Gold Rate Today: आज मंगलवार 29 जुलाई 2025 को सोने के भाव मामूली गिरावट रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना अभी भी करीब 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इसका रेट 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहा है। अगर चांदी की बात करें, तो इसका रेट आज 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। ये कल के भाव पर ही ट्रेड कर रही है। देश के अलग-अलग शहरों में 29 जुलाई को सोने और चांदी के दामों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सोने के दाम गिरने की वजह क्या है?
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच नया ट्रेड समझौता है। इस समझौते के तहत अमेरिकी बाजार में यूरोपीय सामानों पर 15% शुल्क और यूरोपीय यूनियन के अमेरिकी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर निवेश की बात की गई है। इससे निवेशकों में यह भरोसा जगा है कि ग्लोबल ट्रेड कम हो सकता है। जब माहौल स्थिर नजर आता है, तो निवेशक सोने जैसे सेफ विकल्पों से पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों में निवेश करने लगते हैं। यही वजह है कि सर्राफा बाजार में सोने की मांग कम हो गई।
मंगलवार 29 जुलाई 2025 का सोने का भाव
भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।