Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी के भाव लगभग फ्लैट रहे। 8 अप्रैल 2024 को भारत में सोने के भाव अपने पीक स्तर पर बने हुए है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 71,400 रुपये के ऊपर रहा। चांदी के बाजार में थोड़ी गिरावट नजर आई। चांदी का रेट 83,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। देश में सोना-चांदी अपने पीक स्तर पर बने हुए हैं।
आज सोने का भाव दिल्ली में
8 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 65,490 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,430 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,340 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,280 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,490 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,330 रुपये है।
कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत
भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।