Gold Rate Today: सोने में जारी लगातार तेजी पर आज थोड़ा ब्रेक लगा। देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 74,270 रुपये और चेन्नई में गोल्ड का का रेट 74,940 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 20 से 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी का रेट 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के बावजूद देश में इनकी कीमत पीक लेवल पर बनी हुई हैं।
भारत में आज सोने-चांदी का रेट (Gold Silver Price)
दिल्ली में आज सोने का भाव
18 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 68,690 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 74,120 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,940 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 74,120 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,020 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये है।
कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत
भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।