Gold Rate Today: आज देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस खास दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 73,940 रुपये और चेन्नई में गोल्ड का का रेट 74,550 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 300 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी का रेट 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
