Get App

Gold Rate: आज सोना-चांदी रहा फ्लैट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today in India: आज शुक्रवार को सोने के भाव फ्लैट रहे। देशभर में पितृ-पक्ष यानी श्राद्ध कल शनिवार को खत्म हो रहे हैं और उसके बाद रविवार से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि के समय में गोल्ड, कार, घर खरीदना शुभ माना जाता है। यानी, गोल्ड की कीमतों में डिमांड बढ़ने के कारण तेजी देखी जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 12:19 PM
Gold Rate: आज सोना-चांदी रहा फ्लैट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Rate: आज सोने के भाव फ्लैट रहे।

Gold Rate Today in India: आज शुक्रवार को सोने के भाव फ्लैट रहे। देशभर में पितृ-पक्ष यानी श्राद्ध कल शनिवार को खत्म हो रहे हैं और उसके बाद रविवार से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि के समय में गोल्ड, कार, घर खरीदना शुभ माना जाता है। यानी, गोल्ड की कीमतों में डिमांड बढ़ने के कारण तेजी देखी जा सकती है। गोल्ड के 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के भाव क्रमश: 54,000 और  59,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहे है। चांदी का रेट 72,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

13 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,040 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 58,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें