Get App

Gold vs Silver Price: सोना महंगा, चांदी सस्ती? जानिए दोनों की वैल्यू में क्यों दिख रहा फर्क

Gold vs Silver Price: सोना अभी भी महंगा दिख रहा है, जबकि चांदी की कीमत तुलनात्मक रूप से कम है। गोल्ड-सिल्वर रेशियो और फेयर वैल्यू के आंकड़े इस फर्क को समझाते हैं। जानिए चांदी को अभी कौन से फैक्टर सपोर्ट दे रहे हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 4:42 PM
Gold vs Silver Price: सोना महंगा, चांदी सस्ती? जानिए दोनों की वैल्यू में क्यों दिख रहा फर्क
चांदी की मांग सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल इंडस्ट्रियल कामों में भी होता है।

Gold vs Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार, 8 सितंबर को सोने और चांदी के वायदा भाव में मिला-जुला कारोबार रहा। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिका की मौद्रिक नीति को लेकर उम्मीदों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।

MCX पर अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम पर था। इसमें 0.14% की तेजी थी। वहीं, दिसंबर सिल्वर फ्यूचर्स ₹2.38 लाख प्रति किलो पर रहा। इसमें 0.08% की गिरावट थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब $4,434 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी करीब $66.95 प्रति औंस पर थी। दोनों धातुओं पर फिलहाल एक जैसे आर्थिक संकेतों का असर हो रहा है। लेकिन कीमत और वैल्यूएशन के मामले में दोनों की तस्वीर अलग है।

सोना अभी भी महंगा क्यों है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें