Golden Visa Application: अगर आप यूएई (United Aram Emirates - UAE) में गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो आपको इसके नियमों के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए। गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई करते समय आपका न्यूनतम वेतन तया किया जाता है। बताया गया है कि अगर सैलरी इस सीमा से कम है तो वीजा के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
आवेदक का वेतन कितना होना चाहिए?
बताया गया है कि आवेदक का न्यूनतम वेतन 30,000 धीरम होना चाहिए। इसके अलावा पासपोर्ट और वीजा पेज की कॉपी होनी चाहिए। यानी, अगर आपकी सैलरी 30,000 धीरम प्रति माह यानी करीब 7 लाख रुपये है तो आप यूएई गोल्डन रेजीडेंसी वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। गोल्डन वीजा के लिए आवेदन करने के लिए आपको सभी मानदंडों को पूरा करना होगा। गोल्डन वीजा की सर्विस मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MoHRE) के निर्धारित पद पर काम करने वाले लोगों को दी जाती है।
क्या होता है गोल्डन वीजा?
अमीर भारतीयों के बीच गोल्डन वीजा काफी फेमस है। यह कुछ लोगों के ग्रुप को लंबे समय तक बसने का ऑफर देता है जो विदेश में सेटल होना चाहते हैं। यानी, गोल्डन वीजा के जरिये भारतीय नागरिकों को विदेशों में बसने का मौका मिलता है।