BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में बीएसएनएल ने शुरू की 4G सर्विस

BSNL 4G Service in Delhi: सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहको को खुशखबरी दी है। BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत कर दी है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
BSNL 4G Service in Delhi: सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहको को खुशखबरी दी है।

BSNL 4G Service in Delhi: सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहको को खुशखबरी दी है। BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत कर दी है। यह सर्विस फिलहाल एक साझेदार कंपनी के नेटवर्क के जरिये दी जाएगी।

‘4G-as-a-Service’ मॉडल से शुरुआत

बीएसएनएल ने बताया कि दिल्ली में 4जी की शुरुआत ‘4G-as-a-Service’ मॉडल पर की गई है। इसमें बीएसएनएल अपने साझेदार के नेटवर्क का उपयोग करेगा, जिससे 4जी सपोर्ट करने वाले मोबाइल डिवाइस पर बीएसएनएल सिम रखने वाले ग्राहकों को तुरंत 4जी कवरेज मिल सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक पूरे देश में स्वदेशी 4जी नेटवर्क का निर्माण पूरा नहीं हो जाता।


नए ग्राहकों को तुरंत फायदा

बीएसएनएल के अनुसार, इस मॉडल के जरिए दिल्ली में नए ग्राहकों को बिना इंतजार के 4जी सर्विस उपलब्ध होगी। इसका मतलब है कि वॉइस कॉल और हाई-स्पीड डेटा दोनों का लाभ तुरंत मिल सकेगा।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए रॉबर्ट जे रवि ने कहा कि आज से दिल्ली के नए ग्राहक भरोसेमंद बीएसएनएल 4जी का इस्तेमाल वॉइस और हाई-स्पीड डेटा के लिए कर सकते हैं। हमने 4G-as-a-Service मॉडल अपनाया है ताकि पूरे शहर में तुरंत कवरेज मिल सके, जबकि हम अपनी खुद की नेटवर्क व्यवस्था भी बना रहे हैं।बीएसएनएल की यह पहल दिल्ली में नेटवर्क की क्वालिटी और इंटरनेट स्पीड में सुधार लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Income Tax: सरकार ने नई रीजीम में ₹75000 स्टैंडर्ड डिक्शन के लिए नियमों में संशोधन किया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।