Get App

Children Education Allowance: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलेंगे सालाना ₹33,750, जानें क्या हैं नए नियम

Children Education Allowance: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दो बच्चों की शिक्षा के लिए प्रति बच्चा ₹2,812.5 प्रति माह (सालाना ₹33,750) का भत्ता देती है। इस योजना का लाभ नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए मिलता है, जिसके लिए शैक्षणिक वर्ष के अंत में स्कूल का प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 3:25 PM
Children Education Allowance: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलेंगे सालाना ₹33,750, जानें क्या हैं नए नियम

अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य का सपना हर माता-पिता देखते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के दौर में अच्छी शिक्षा का खर्च उठाना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देती है, जिसे चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) कहा जाता है। हाल ही में सरकार ने इस भत्ते को लेकर जारी कुछ भ्रमों को दूर करने के लिए नए दिशा-निर्देश (FAQs) जारी किए हैं, ताकि कर्मचारियों को क्लेम लेने में कोई दिक्कत न हो।

क्या है यह योजना और कितनी मिलेगी राशि?

चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस का सीधा उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई, स्कूल ड्रेस, किताबों और हॉस्टल के खर्चों में आर्थिक मदद देना है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, अब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को प्रति बच्चा ₹2,812.5 प्रति माह दे रही है। अगर सालाना आधार पर देखें, तो यह रकम ₹33,750 प्रति बच्चा बनती है।

इतना ही नहीं, जो बच्चे अपने घर से दूर किसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए सरकार अलग से ₹8,437.5 प्रति माह की हॉस्टल सब्सिडी भी प्रदान करती है। खास बात यह है कि यह भत्ता फिक्स्ड है; यानी आपके बच्चे की स्कूल फीस चाहे कितनी भी हो, सरकार की ओर से निर्धारित ₹2,812.5 की राशि ही दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें