अब बोलते ही फट से हो जाएगा UPI पेमेंट, नहीं करना पड़ेगा टाइप! GPay के इस जोरदार AI फीचर को जान लें

Google Pay में वॉयस कमांड फीचर जुड़ने से अब वो लोग भी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे, जो तकनीकी ज्ञान या पढ़ाई में कमज़ोर हैं। जानकारी के मुताबिक यूजर्स अब सिर्फ बोलकर ही अपना पेमेंट पूरा कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्क्रीन पर कुछ टाइप करने या ऑप्शन ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
बदल जाएगा UPI पेमेंट करने का तरीका!

Google Pay एक नया AI फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को केवल बोलकर UPI भुगतान करने की सुविधा देगा, जिससे अब टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। GPay ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह सुविधा बना रहा है। GPay के इस फैसल के बाद यूजर्स अपना पेमेंट बेहद आसानी से करेंगे। गूगल पे में वॉयस कमांड फीचर जुड़ने से अब वो लोग भी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे, जो तकनीकी ज्ञान या पढ़ाई में कमज़ोर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स अब सिर्फ बोलकर ही अपना पेमेंट पूरा कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्क्रीन पर कुछ टाइप करने या ऑप्शन ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आ रहा ये नया AI फीचर

इस बारे में जानकारी देते हुए गूगल पे के लीड प्रोडक्ट मैनेजर शरत बुलुसु ने कहा कि, यह वॉयस फीचर डिजिटल पेमेंट को और भी आसान बनाएगा। हालांकि एआई वॉयस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन यह इनोवेशन डिजिटल भुगतान में बड़ा बदलाव ला सकता है। बता दें कि भारत में लाखों लोग Google Pay को यूज करते हैं। वहीं Google Pay के इस फीचर, जो पढ़े-लिखे नहीं हैं, उन्हें भी काफी आसानी होगी। ये लोग भी इस नए AI फीचर से बहुत फायदा उठा सकते हैं। ये नया फीचर ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन पेमेंट और भी आसान बना देगा।


जुड़ेंगे लोकल लैंग्वेज 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर सिर्फ वॉयस कमांड देकर ट्रांजैक्शन पूरा कर सकेंगे। हालांकि, गूगल ने अभी तक इस फीचर के लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। यह पहल गूगल और केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार हो रही है। यह गूगल के नई AI प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मकसद लोगों को अपनी लोकल लेंग्वेज में पेमेंट करने की सुविधा देना है। इसके अलावा, गूगल भारत में बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के खतरे से निपटने के लिए मशीन लर्निंग और एआई तकनीकों पर काम कर रहा है। गूगल के नए एआई फीचर से ऑनलाइन घोटालों और खतरों से यूज़र्स की सुरक्षा को मजबूत करने की उम्मीद है।

बता दें कि फोनपे और गूगल पे भारतीय यूपीआई पेमेंट मार्केट में प्रमुख खिलाड़ी हैं। नवंबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पे का यूपीआई लेनदेन में 37 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि फोनपे का हिस्सा 47.8 प्रतिशत है। दोनों प्लेटफॉर्म्स का संयुक्त रूप से भारत के यूपीआई मार्केट में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।