ऑनलाइन पेमेंट इन दिनों जीवन का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसने हमारे पेमेंट के तरीके को बेहतर और आसान बना दिया है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ऑनलाइन पेमेंट करना पूरी तरह से आना चाहिए। मौजूदा समय में Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे कई UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ऐप का इस्तेमाल करके पेमेंट किया जा सकता है। अब आप गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड के जरिए मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बिजली बिल जैसे तमाम काम कर सकते हैं।
