ये सरकारी बैंक दे रहे हैं FD पर 8% का ब्याज, जानिए कहां निवेश करना है सबसे बेस्ट ऑप्शन

FD Rates: बढ़ती ब्याज दरों ने एक बार फिर Fixed Deposit को आकर्षक निवेश का विकल्प बना दिया है। छोटे फाइनेंस बैंक को छोड़कर बाकी सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक एफडी पर 8 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड May 17, 2023 पर 4:35 PM
FD Rates: सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक एफडी पर 8 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

FD Rates: बढ़ती ब्याज दरों ने एक बार फिर Fixed Deposit को आकर्षक निवेश का विकल्प बना दिया है। छोटे फाइनेंस बैंक को छोड़कर बाकी सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक एफडी पर 8 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये दरें एक साल पहले तक 5 से 6.5 प्रतिशत के दायरे में थी। अब सीनियर सिटीजन को और भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को एफडी पर 0.50 प्रतिशत का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है। ज्यादातर निवेशक, सैलरी क्लास और सीनियर सिटीजन के मन में यही सवाल होगा कि वह फिक्स्ड डिपॉजिट में कहां निवेश करें जिससे अपनी मेहनत की कमाई पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल सके। यदि आप असमंजस में हैं कि अपनी अगली एफडी के लिए आपको कौन सा बैंक चुनना चाहिए। कौनसा पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर बैंक आपको बेस्ट ऑप्शन दे रहा है।

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक की एफडी पर ब्याज दरें

3 साल की FD


तीन साल के पीरियड के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक समान पीरियड के जमा पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। तीन साल की एफडी के लिए यूनियन बैंक में ब्याज दर 7.3 फीसदी है। डीसीबी बैंक तीन साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इंडसइंड बैंक 3 साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक समान पीरियड की जमा पर 7 प्रतिशत का ब्याद दे रहा है। सीनियर सिटीजन को इन दरों पर 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।

2 साल की FD

दो साल की एफडी के लिए एसबीआई 7 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में डीसीबी बैंक दो साल की एफडी पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। उसके बाद इंडसइंड बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक दोनों 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बंधन बैंक दो साल में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए 7.25 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्जन दे रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक दो साल की एफडी पर 7.2 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

5 साल की FD

पांच साल की एफडी पर एसबीआई और पीएनबी दोनों 6.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। डीसीबी बैंक पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक में पांच साल की एफडी पर निवेशकों को 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

वोडाफोन PLC ने Vodafone-Idea से किया किनारा, जानें क्या होंगे इसके मायने और क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।