Get App

Government Employees Holiday List 2024: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Central Government Holiday List 2024: नया साल जल्द आने वाला है। हर साल की शुरुआत से पहले ज्यादातर सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी छुट्टियों की काउंटिंग करने लगते हैं। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2024 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 2:33 PM
Government Employees Holiday List 2024: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2024 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Central Government Holiday List 2024: नया साल जल्द आने वाला है। हर साल की शुरुआत से पहले ज्यादातर सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी छुट्टियों की काउंटिंग करने लगते हैं। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2024 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी गैजेट्ड छुट्टी, सेलिब्रेशन, फेस्टिवल और रीजनल त्योहारों को देखते हुए ये लिस्ट बनाई गई है। छुट्टियों की लिस्ट में गैजेट्ड, ऑप्शनल और कंपलसरी छुट्टियों की लिस्ट शामिल है।

3 जुलाई 2023 के ऑफिस मेमोरेंडर के मुताबिक सेंट्रल गवर्मेंट कर्मचारियों की 17 गैजेट्ड छुट्टियां हैं। इसके अलावा ऑप्शनल छुट्टियां हैं। आदेश में कहा गया है कि साल 2024 के दौरान दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के सभी ऑफिसों में आदेश में दी गई छुट्टियां मनाई जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को भी अनुमति दी जाएगी कि वह ऑप्शनल छुट्टियों में किसी 2 छुट्टी का चुनाव कर सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें