रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। सरकार ने रिटायरमेंट पर मिलने वाला सभी तरह के पेंशन फायदे को जल्द से जल्द देने का फैसला किया है। कार्मिक और लोक शिकायत मंत्रालय (Personnel Public Grievances & Pensions) ने पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग को रिटायर होने वाले दिन पर ही पेंशन का लाभ आदि देन के लिए कहा है।