Government Scheme: दिल्ली सरकार ने मजदूरों की सहायता करने के लिए योजना शुरू की है। सरकार की इस योजना में लाभ सीधा मजदूरों को दिया जाता है। दिल्ली सरकार ने इस योजना का नाम दिल्ली मजदूर सहायता (Delhi Labour Help) रखा है। इस स्कीम में मजदूरों को 5,000 रुपये की सहायता राशि का पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में डालती है। आइए जानते हैं 5,000 रुपये की सहायता राशि के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
मजदूरों की मदद करती है दिल्ली सरकार
देश की राजधानी दिल्ली में निर्माण कार्य में अपना योगदान देने वाले मजदूरों की मदद सरकार करती है। मजदूरों को आर्थिक मदद दिल्ली श्रम कल्याण बोर्ड करता है। अगर आप भी एक मजदूर हैं तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
ये मजदूर उठा सकते हैं फायदा
दिल्ली सरकारी की योजना का लाभ उठाने के लिए मजदूर को दिल्ली का निवासी होना चाहिए। ये मजदूर निर्माण काम से जुड़े हों। साथ ही दिल्ली सरकारी की किसी अन्य योजना के तहत लाभ न उठा रहे हों।
चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
अगर आप इस योजना के नियमों को पूरा करते हैं तो आप अपने कुछ डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं। आपके पास आधार कार्ड, स्थाई निवास का प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो labour.delhi.gov.in/hi/home/Office-of-the-Labour-Commissioner की वेबसाइट पर पर जाना होगा। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या दफ्तर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं।
आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा। सभी जानकारी देने के बाद डॉक्यूमेंट्स के साथ पोर्टल पर जमा करना होगा। आपके फॉर्म को दिल्ली सरकार चेक करेगी। वैरिफिकेशन के बाद सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद मजदूरों के बैंक अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा।