Gratuity Rules: देश में ग्रेच्युटी के नियम जल्द बदल सकते हैं। अभी तक नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में 5 साल पूरे होने के बाद ग्रेच्युटी मिलती आई है। अब जल्द ये पांच साल की शर्त बदल सकती है। अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार लेबर कोड के नियम लागू करने पर ग्रेच्युटी मिलने के नियमों को बदल सकती है। मोदी सरकार 5 साल की इस शर्त को कम करके एक साल कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
