EPFO Update: अगर आपका भी EPF (Employees' Provident Fund) अकाउंट है और आप लंबे समय से ब्याज का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार की तरफ से पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को खाते में जमा करने की मंजूरी दे दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून महीने के अंदर ही करोड़ों कर्मचारियों के EPF अकाउंट में ब्याज की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
बता दें कि सरकार ने FY25-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को समय-समय पर अपना पीएफ बैलेंस जरूर चेक करते रहना चाहिए, ताकि ब्याज की राशि खाते में आई है या नहीं, इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही, इससे भविष्य की आर्थिक योजना बनाने में भी आसानी होती है। अच्छी बात यह है कि PF बैलेंस चेक करने के कई आसान तरीके उपलब्ध हैं, जिनसे आप कुछ ही मिनटों में अपने खाते की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
खाते में कब आएगा ब्याज का पैसा?
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रम मंत्रालय जल्द ही EPFO को करोड़ों खाताधारकों के खातों में पीएफ का ब्याज जमा करने का निर्देश दे सकता है। उम्मीद है कि जून महीने के अंदर ही ब्याज की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि 2 मार्च को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई CBT की बैठक में 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी गई थी। खास बात यह है कि लगातार तीसरे साल भी EPF की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
PF खाते में मौजूद बैलेंस, ब्याज क्रेडिट के बारे में अपडेट रहना जरूरी है और इसके लिए समय-समय पर खाते को चेक करते रहना चाहिए, इसससे आप अपने भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर तरीके से कर पाएंगे. अगर आपको कभी इमरजेंसी फंड की जरूरत पड़ेगी, तो आपको पता होगा कि आपके PF खाते से कितना पैसा है और कितना निकाल सकते हैं.
PF बैलेंस चेक करने के तरीके
अगर आपका आपका UAN और मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड है, तो आप SMS भेजकर अपने खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, Umang App, EPFO E-Service Portal, Missed Call Service के जरिए भी स्टेटस जांच सकते हैं।
SMS से चक करें बैलेंसः इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO और UAN फिर भाषा लिखकर मोबाइल नंबर पर SMS करना होगा। उदाहरण के तौर पर समझें, अगर आपको इंग्लिश में पीएम खाते की जानकारी चाहिए तो, आपको मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN ENG टाइप करना होगा। इसके बाद मैसेज के जरिए आपको अपने पीएफ खाते की जानकारी मिल जाएगी।
मिस्ड कॉल से चेक करें बैलेंसः आप मिस्ड कॉल के जरिए भी अपने पीएफ अकाउंट में मौजूद रकम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर कॉल करना होगा, वहीं दो घंटी जाने के बाद कॉल ऑटोमटिक कट हो जाएगी और इस मिस्ड कॉल प्रोसेस के बाद आपके फोन पर SMS के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस बता दिया जाएगा।
UMANG App से चेक करें बैलेंस: आप अपना पीएफ बैलेंस UMANG App से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। फिर लॉगइन करके ऑल सर्विस सेक्शन में जाना होगा। अब EPFO सर्च करके, एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विसेस ऑप्शन चुनें, इसके बाद दिख रहे View Passbook ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद अपना UAN भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें। जिसके बाद अंत में बैलेंस सामने दिख जाएगा।
ऑनलाइन चक करें बैलेंस: अगर आप ऑनलाइन पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको (https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login) दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन आएगा। उसको भरने के बाद अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपना पीएफ नंबर सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके पीएफ अकाउंट की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।