ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। यहां एक 2.50 करड़ो रुपये का प्लॉट 28 करोड़ रुपये में बिका है। यहां आपको बता रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर-22 ई में कॉरपोरेट ऑफिस के लिए 45 प्लॉटों की नीलामी की है। इन प्लॉटों का रिजर्व प्राइस 2.5 करोड़ रुपये प्रति प्लॉट रखा गया था। तीन बड़े प्लॉट जो 1,000 वर्ग मीटर के थे, 25 से 28 करोड़ रुपये में नीलाम हुए। जिस प्लॉट की कीमत कीमत ग्रेटर नोएडा में 2.5 करोड़ रुपये थी, वो 28 करोड़ रुपये में बिका है।
नीलामी की प्रोसेस 11 जुलाई 2024 को शुरू हुई और 17 सितंबर 2024 को समाप्त हुई। इस नीलामी में तीन प्रमुख कंपनियों ने ऊंची बोली लगाकर प्लॉट खरीदे। सैनाश इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 25.84 करोड़ रुपये में एक प्लॉट खरीदा, ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने 26.64 करोड़ रुपये में दूसरा प्लॉट और चैलेंजर कंप्यूटर लिमिटेड ने 28.28 करोड़ रुपये में तीसरा प्लॉट हासिल किया। इन तीन प्लॉटों से YEIDA को कुल 80.76 करोड़ रुपये मिले, जोकि रिजर्व प्राइस से 12 गुना अधिक है।
YEIDA ने 45 प्लॉटों का कुल रिजर्व प्राइस 112.50 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन नीलामी में यह प्राधिकरण को 265.14 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई, जोकि रिजर्व प्राइस से लगभग 134 प्रतिशत अधिक है। इस नीलामी से YEIDA को 152 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ।
ये सभी प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर-22 E में स्थित हैं, जहां पहले से ही नसीमुनजी, पतंजलि, वीवो, जेबीएम विश्वविद्यालय और कई आईटी कंपनियों के कैंपस स्थापित हो चुके हैं। जेवर एयरपोर्ट की निकटता के कारण इन प्लॉटों पर ऊंची बोली लगाई गई, जिससे नीलामी में बड़ी रकम मिली है।
YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि नीलामी से मिले अमाउंट को भविष्य की परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा। इससे इस एरिया का विकास तेजी से होगा और करीब 5,000 लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। इन प्लॉटों पर लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस नीलामी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा और एरिया में निवेश के नए मौके बढ़ेंगे।