ग्रो एमएफ की इस नई स्कीम में सिर्फ 100 रुपये से शुरू हो जाएगा SIP

इस स्कीम का प्रबंधन अभिषेक जैन करेंगे। इसका बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स-टीआरआई होगा। इस स्कीम में रेगुलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के विकल्प उपलब्ध हैं। यह स्कीम अपने फंड के 95-100 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल उन कंपनियों के इक्विटी से जुड़े सिक्योरिटीज में करेगी, जो निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में शामिल हैं

अपडेटेड Feb 12, 2024 पर 5:47 PM
इस स्कीम के SIP प्लान में न्यूनतम 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है।

Groww Mutual Fund ने निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड (Nifty Smallcap 250 Index Fund) लॉन्च किया है। इस फंड में 23 फरवरी तक निवेश किया जा सकता है। NFO पीरियड में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को यूनिट एलॉट हो जाने के 5 दिन बाद यह स्कीम सब्सक्रिप्शन और रिडेम्प्शन के लिए फिर से खुल जाएगी। इस स्कीम का प्रबंधन अभिषेक जैन करेंगे। इसका बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स-टीआरआई होगा। ग्रो म्यूचुअल फंड ने कहा है कि वह अपने पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करने, होल्डिंग के बीच असमानता दूर करने और इंडेक्स के कंपोजिशन के लिए प्रॉपरायटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।

रेगुलर और डायरेक्ट प्लान के विकल्प 

ग्रो एमएफ ने कहा है, "ग्रो निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड का मकसद निवेशकों को ऐसा संभावित रिटर्न देने पर होगा जो निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स के रिटर्न के मुताबिक होगा।" इस स्कीम में रेगुलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के विकल्प उपलब्ध हैं। यह स्कीम अपने फंड के 95-100 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल उन कंपनियों के इक्विटी से जुड़े सिक्योरिटीज में करेगी, जो निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond स्कीम खुली, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

न्यूनतम 100 रुपये से सिप की शुरुआत

इस स्कीम के पास 0-5 फीसदी निवेश डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में करने का विकल्प होगा। साथ ही यह डेट स्कीम और डेट ईटीएफ की यूनिट्स में भी निवेश कर सकेगी। इस स्कीम के SIP प्लान में न्यूनतम 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। एकमुश्त निवेश के लिए कम से कम 500 रुपये का निवेश करना होगा। इस स्कीम में किसी तरह का एग्जिट लोड नहीं है।

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

रिस्कोमीटर के मुताबिक, इस स्कीम में निवेश को 'वेरी हाई' कैटेगरी में रखा गया है। इसलिए इस स्कीम में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपने फाइनेंशियल गोल (लक्ष्य), रिस्क लेने की क्षमता और इनवेस्टमेंट की अवधि के बारे में विचार कर लेना चाहिए। यह स्कीम ऐसे निवेशकों के लिए सही है, जो लंबी अवधि के लिहाज से निवेश करना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।