7th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 नहीं सीधे 8% बढ़ाया DA, जून की सैलरी में मिलेगा एरियर

7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allwowance - DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। कर्मचारियों को सैलरी में डीए का एरियर भी मिलेगा

अपडेटेड May 25, 2023 पर 2:26 PM
7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।

7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allwowance - DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। कर्मचारियों को सैलरी में डीए का एरियर भी मिलेगा।

इस तरह मिलेगा 8 फीसदी का डीए

एक सरकारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कम से कम 9.38 लाख राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को डीए में इस बढ़ोतरी से फायदा होगा। ये सभी 7वें वेतन आयोग के तहत कवर किए गए हैं। 1 जुलाई 2022 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। साथ ही डीए में 4 प्रतिशत की दूसरी बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू होगी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार दी गई है। इसमें कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा। ये एरियर राज्य सरकार तीन किश्तों में देगी।


अगले महीने मिलेगी एरियर की पहली किश्त

जून महीने में कर्मचारियों की पहली किश्त मिल जाएगी। दूसरी और तीसरी अक्टूबर 2023 में उस महीने के वेतन के साथ दी जाएगी। डीए में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर 4,516 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

ये राज्य भी बढ़ा चुके हैं DA

इससे पहले यूपी, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सरकार भी अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर चुकी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में पिछला रिवीजन मार्च में 4 प्रतिशत बढ़ाकर किया गया था। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी गई थी। 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया।

शॉर्ट टर्म में इंजीनियर्स, LIC HF और लॉरस लैब्स से हो सकती है 13 फीसदी की शानदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।