Get App

भारत की आधी कामकाजी आबादी है कर्जदार, 20 करोड़ लोगों ने लिया है लोन

क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी (CIC) की एक रिपोर्ट में कहा गया कि देश की कुल 40 करोड़ कामकाजी आबादी के करीब आधे लोग कर्जदार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 6:34 PM
भारत की आधी कामकाजी आबादी है कर्जदार, 20 करोड़ लोगों ने लिया है लोन

भारत की आधी आबादी कर्जदार है। क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी (CIC) की एक रिपोर्ट में कहा गया कि देश की कुल 40 करोड़ कामकाजी आबादी के करीब आधे लोग कर्जदार हैं, जिन्होंने कम से कम एक लोन लिया हुआ है या उनके पास पास क्रेडिट कार्ड है।

रिपोर्ट में कहा गया कि एक अनुमान के मुताबिक जनवरी 2021 तक भारत की कुल कामकाजी आबादी 40.07 करोड़ थी, जबकि रिटेल लोन बाजार में 20 करोड़ लोगों ने किसी न किसी रूप में कर्ज लिया है।

गौरतलब है कि पिछले एक दशक में बैंकों ने रिटेल लोन को प्राथमिकता दी, लेकिन महामारी के बाद इस सेगमेंट के और बढ़ने से चिंता जताई जा रही है।
सीआईसी के आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण और छोटे शहरों में 18-33 वर्ष की आयु के 40 करोड़ लोगों के बीच लोन बाजार में बढ़ोतरी की संभावना है। यहां अभी तक 8 फीसदी न ही रिटेल लोन लिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें