Happy Birthday Rohit Sharma: मुंबई के इस ड्रीम होम में रहते हैं रोहित शर्मा, जानिए यह दुनिया की बेस्ट 50 हाई राइज बिल्डिंग में क्यों शामिल है

रोहित शर्मा का यह फ्लैट मुंबई के वर्ली इलाके में है। इसमें स्विमिंग पूल, मिनी थिएटर सहित कई सुविधाएं हैं। इस फ्लैट में वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ रहते हैं। यह फ्लैट आहूजा टावर की 29वीं मंजिल पर है

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
आहूजा टावर मुंबई के किसी दूसरी हाईराइज बिल्डिंग से काफी अलग है। इसकी वजह यह है कि इसकी पहचान दुनियाभर में है। यह दुनिया की बेस्ट 50 हाई राइज बिल्डिंग्स में से एक है।

रोहित शर्मा का आज यानी 30 अप्रैल को जन्मदिन है। वह आज 37 साल के हो गए हैं। वह इंडियन क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी निडर बैटिंग स्टाइल और मैच जीतने की बेमिसाल रणनीति ने करोड़ों भारतीयों को उनका फैन बनाया है। रोहित सिर्फ क्रिकेट के मैदान के ही बादशाह नहीं हैं। निजी जिंदगी में भी वह किसी बादशाह की तरह रहते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके आलीशान घर से रूबरू करा रहे हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। इस घर की कीमत 30 करोड़ रुपये है। इस घर से समुद्र का नजारा देखते ही बनता है।

मुंबई के वर्ली इलाके में है रोहित का घर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह फ्लैट मुंबई के वर्ली (Worli) इलाके में है। इसमें स्विमिंग पूल, मिनी थिएटर सहित कई सुविधाएं हैं। इस फ्लैट में वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बेटी समायरा (samaira) के साथ रहते हैं। यह फ्लैट आहूजा टावर की 29वीं मंजिल पर है। यह इमारत कुल 53 मंजिल की है। इसे शर्मा ने 2015 में खरीदा था। 6,000 वर्ग फीट के इस फ्लैट की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। यहां से समुद्र का 270 डिग्री नजारा दिखता है।


रोहित के व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्हें सुकून देता है यह फ्लैट

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान के इस फ्लैट का इंटीरियर देखते ही बनता है। साथ ही बांद्रा-वर्ली सी लिंक के करीब स्थित होने के चलते यह यह रोहित शर्मा के लिए काफी सुविधाजनक भी है। फिटनेस ट्रेनिंग और मैदान पर प्रैक्टिस सेशन के व्यस्त कार्यक्रम के बीच यह घर उन्हें भरपूर सुकून देता है। शर्मा के ब्रदर-इन-लॉ और उनके एनडोर्समेंट को मैनेज करने वाले बंटी सजदेह के मुताबिक, इस फ्लैट को सेलेक्ट करने की कई वजहें थीं। इनमें इसका लोकेशन प्रमुख था।

फिट रहने के लिए रोहत अपने फैंस को करते हैं प्रोत्साहित

शर्मा के अपार्टमेंट की एक बॉलकनी में आपको ऐसे प्रमोशनल वीडियोज दिखेंगे जिसमें वे अपने फैंस को खुद को फिट रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लकड़ी के फर्नीचर इस बालकनी की शोभा बढ़ाते हैं। इसके बाद भी इसमें इतनी जगह जहां शर्मा खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के एक्सरसाइज करते हैं। वह अक्सर इसके वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते हैं।

यह दुनिया की 50 बेस्ट हाई राइज बिल्डिंग में शामिल है

आहूजा टावर मुंबई के किसी दूसरी हाईराइज बिल्डिंग से काफी अलग है। इसकी वजह यह है कि इसकी पहचान दुनियाभर में है। यह दुनिया की बेस्ट 50 हाई राइज बिल्डिंग्स में से एक है। इसका आर्किटेक्चर और डिजायन इंटरनेशनल फर्म विल्सन एसोसिएट्स और पीएंडटी ग्रुप ने तैयार किया है। विल्सन एसोसिएट्स न्यूयॉर्क की कंपनी है, जबकि पीएंडटी ग्रुप सिंगापुर की है। इस बिल्डिंग को इसके बेमिसाल आर्किटेक्चर के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। यह LEED-Certified गोल्ड रेटेड प्रोजेक्ट है।

यह भी पढ़ें: Gurugram-Noida में मौजूद घरों के रेंटल इनकम में हो रहा इजाफा, ये शहर भी है लिस्ट में

पूरी तरह से हाईटेक है यह फ्लैट

चार बेडरूम वाले इस फ्लैट में एक ग्रैंड बेडरूम है। इसकी ऊंचाई 13 फीट है। इससे देखने में यह खूबसूरत लगता है। साथ ही काफी हवादार भी महसूस होता है। कास्केडिंग वाटर वॉल से लगी डबल हाईट लॉबी इस घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इस फ्लैट में होम ऑटोमेशन सिस्टम लगा है। इससे शर्मा और उनकी पत्नी के हाथ में इस घर का पूरा कंट्रोल रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।