Happy Propose day 2023: आखिर क्यों है प्रपोज डे खास, जानें वैलेंटाइन वीक में किस दिन मनेगा कौनसा डे

Happy propose day 2023: वैलेंटाइन वीक का काउंटडाउन हफ्ता शुरू हो चुका है। इस महीने वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मंगलवार को पड़ रहा है। जब आप प्यार में होते हैं तो आपका हर दिन स्पेशल होता है लेकिन वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को गिफ्ट्स या शब्दों के जरिये स्पेशल महसूस करा सकते हैं

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 4:08 PM
Happy propose day 2023: अपने पार्टनर को गिफ्ट्स या शब्दों के जरिये स्पेशल महसूस करा सकते हैं।

Happy propose day 2023: वैलेंटाइन वीक का काउंटडाउन हफ्ता शुरू हो चुका है। इस महीने वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मंगलवार को पड़ रहा है। जब आप प्यार में होते हैं तो आपका हर दिन स्पेशल होता है लेकिन वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को गिफ्ट्स या शब्दों के जरिये स्पेशल महसूस करा सकते हैं। पहले आपको बता दे कि हर एक दिन पर क्या स्पेशल डे होता है।

वैलेंटाइन से पहले होते हैं ये दिन खास

वैलेंटाइनड डे से एक हफ्ते पहले ही दिन शुरू हो जाते हैं। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे और और आखिर में आता है वैलेंटाइन डे। हर एक दिन अपना महत्व होता है।

पहला दिन रोज डे फरवरी 7
दूसरा दिन प्रपोज डे फरवरी 8
तीसरा दिन चॉकलेट डे फरवरी 9
चौथा दिन टेडी डे फरवरी 10
पांचवां दिन प्रॉमिस डे फरवरी 11
छठा दिन हग डे फरवरी 12
सातवां दिन किस डे फरवरी 13
आठवां दिन वैलेंटाइन डे फरवरी 14


प्रपोज डे का इतिहास

माना जाता है कि प्रपोज डे की शुरुआत वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन के एक हिस्से के रूप में हुई थी, जो सदियों से मनाया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत और इससे जुड़े दिन पश्चिमी दुनिया में शुरू हुए और तब से भारत सहित अन्य देशों में फैल गए। प्रपोज डे का इतिहास के बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं लिखा गया है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। प्रिंसेस चार्लोट की अपने होने वाले पति के साथ सगाई 1816 में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय थी। इसके बाद वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाने लगा। प्रपोज डे हाल के दिनों में काफी फेमस हुआ है। यही कारण है कि ज्यादातर देशों में ये मनाया जाने लगा है।

 RBI MPC: FY23 की आखिरी एमपीसी का फैसला, Repo Rate में लगातार छठी बार बढ़ोतरी, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।