HDFC ने घटाईं होम लोन की ब्याज दरें, अब 6.70 पर मिलेगा Home Loan

HDFC ने फेस्टिव ऑफर के तहत होम लोन की दरों में छूट दी है

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 2:17 PM

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक और लोन देने वाला HDFC ने  फेस्टिव ऑफर के तहत होम लोन की दरों में छूट दी है। HDFC होम लोन 6.7 फीसदी की दर पर  ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। विशेष ऑफर के तहत ग्राहक एचडीएफसी होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने बताया की ये नई दरें आज यानी 21 सितंबर 2021 से लागू होंगी।

स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहक HDFC होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। ये सभी नई एप्लिकेशन पर लागू होगा। ग्राहक इस स्कीम का फायदा 31 अक्टूबर 2021 तक उठा सकते हैं।

ये ऑफर सभी केटेगरी की लोन एप्लिकेशन पर लागू होगा। ये स्पेशल रेट लोन लेने वाले के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करता है।

एचडीएफसी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रेणु सूद कर्नाड ने कहा कि घरआज पहले की तुलना में कहीं अधिक किफायती है। पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमतें देश के कई इलाको में प्रॉपर्टी के दामों में कमी आई है और आय का स्तर बढ़ा है।

हाल में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा और PNB सहित कई बैंकों ने होम लोन की दरों में कटौती की थी।
शनिवार को एसबीआई ने कहा कि उसने होम लोन की दरों को घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया है। साथ ही महिला उधारकर्ताओं को 5 बीपीएस की विशेष रियायत

कटौती के साथ एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें अब 30 लाख रुपये तक के लोन के लिए 6.70 प्रतिशत और 30 लाख रुपये से अधिक और 75 लाख तक के लोन के लिए 6.95 प्रतिशत से शुरू हैं। बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये से अधिक के बड़े-टिकट वाले लोन को 7.05 प्रतिशत पर होम लोन मिलेगा। SBI ने कहा कि ग्राहक 5 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज रियायत के लिए योनो ऐप के माध्यम से अपने घर से आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।


एशिया कमजोर, SGX NIFTY और DOW FUTURES मजबूत,बंद रहेंगे चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार

एसबीआई ने एक फेस्टिव ऑफर के तहत 31 मार्च तक होम लोन की दर को घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया था।

कोटक महिंद्रा बैंक ने 9 सितंबर को घोषणा की कि उसने 10 सितंबर से प्रभावी होम लोन की दरों में 15 आधार अंकों की कमी की है। कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (केएमबीएल) अब 6.65 प्रतिशत प्रति वर्ष के बजाय 6.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

जोखिम भरे कॉरपोरेट लोन के जोखिम को कम करने के लिए बैंकों ने कोविड के समय में होम लोन की तरफ शिफ्ट कर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।