HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने फेस्टिवल से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बैंक ने MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। यानी, फेस्टिवल शुरू होने से पहले ग्राहकों की पॉकेट पर असर पड़ सकता है और उनकी EMI बढ़ सकती है।
