HDFC Bank ने दिया झटका, RBI के रेपो रेट पर ऐलान से पहले ही बढ़ाया MCLR, चेक करें लेटेस्ट रेट

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने ग्राहकों को झटका दिया है। RBI के रेपो रेट पर ऐलान से पहले ही HDFC Bank ने MCLR बढ़ा दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाती है

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 6:06 PM
देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने ग्राहकों को झटका दिया है।

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने ग्राहकों को झटका दिया है। RBI के रेपो रेट पर ऐलान से पहले ही HDFC Bank ने MCLR बढ़ा दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाती है। ये नई दरें आज 7 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है।

एचडीएफसी बैंक नई MCLR दरें

एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.65 फीसदी से 8.70 फीसदी कर दिया गया है।


एक महीने की एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.70 फीसदी से 8.75 फीसदी कर दिया गया है।

तीन महीने की एमसीएलआर को भी पिछले 8.90 प्रतिशत से 5 आधार अंक बढ़ाकर 8.95 प्रतिशत कर दिया गया है।

छह महीने की एमसीएलआर 9.15 प्रतिशत पर ही है। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।

एक साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी है। इसमें भी बदलाव नहीं किया गया है।

2 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी से बढ़ाकर 9.25 फीसदी कर दिया है।

3 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.25 फीसदी पर ही है। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।

आज 7 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं नई दरें

एमसीएलआर तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है जिसमें डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्स रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है। रेपो रेट में बदलाव का असर एमसीएलआर रेट पर पड़ता है। हालांकि, बैंक ने रेपो रेट पर कोई फैसला आने से पहले ही एमसीएलआर में बदलाव कर दिया है। MCLR से लोन की ब्याज दरों पर भी असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की ईएमआई बढ़ जाती है। ये नई दरें आज 7 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है।

ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ेगी

एमसीएलआर में बढ़ोतरी का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत इससे जुड़े सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर देखने को मिलेगा। लोन ग्राहकों को पहले से अधिक EMI चुकानी होगी। नया लोन लेने वाले ग्राहकों को महंगा लोन यानी ज्यादा इंटरेस्ट पर लोन मिलेगा।

Tata Power का मार्केट कैप एक लाख करोड़ के पार, यह मुकाम हासिल करने वाली टाटा ग्रुप की छठी कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।