HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें अब कितना होगा फायदा
HDFC Bank Fixed Deposit Rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने Non-Withdrawable यानी मैच्योरिटी से पहले न निकाली जा सकने वाली FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 27 नवंबर 2023 से लागू हो चुकी हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 12:59 PM
HDFC Bank Fixed Deposit Rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।
HDFC Bank Fixed Deposit Rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने Non-Withdrawable यानी मैच्योरिटी से पहले न निकाली जा सकने वाली FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 27 नवंबर 2023 से लागू हो चुकी हैं। Non-Withdrawable एफडी में समय से पहले पैसा निकालने सर्विस नहीं मिलती है। इसमें आप न्यूनतम एक साल के लिए निवेश कर सकते हैं। अब इन एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन के बाद एचडीएफसी बैंक अब एक से दो साल की पीरियड वाली एफडी पर 7.45% और दो साल से दस साल की पीरियड वाली एफडी पर 7.2% का अधिकतम रिटर्न दे रहा है।
एचडीएफसी बैंक की Non-Withdrawable एफडी पर ब्याज दर – ये दरें 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी।
1 वर्ष से <15 महीने- 7.45%
15 महीने से <18 महीने 7.45%
18 महीने से <21 महीने 7.45%
21 महीने से 2 साल 7.45%
2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष 7.2%
3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष 7.2%
5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष 7.2%
एचडीएफसी बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की सामान्य FD पर ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत
1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 11 माह से 35 माह: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
2 साल 11 माह 1 दिन से 4 साल 7 माह: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
4 साल 7 महीने 1 दिन 5 साल से कम या उसके बराबर: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।