HDFC Bank की सर्विस 7 घंटे रहेगी बंद, जानिए कब और कौनसी सर्विस नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार की रात 22 अगस्त 2025 में कुछ समय के लिए बैंक की कस्टमर केयर सर्विस नहीं मिलेंगी

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार की रात 22 अगस्त 2025 में कुछ समय के लिए बैंक की कस्टमर केयर सर्विस नहीं मिलेंगी। बैंक ने यह कदम अपने सिस्टम की जरूरी मेंटेनेंस वर्क के कारण उठाया है। ताकि, फ्यूचर में ग्राहकों को बेहतर और सेफ बैंकिंग सर्विस मिल सके।

कब बंद रहेगी सर्विस?

HDFC Bank के मुताबिक 22 अगस्त 2025 की रात 11 बजे से लेकर 23 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे तक यानी कुल 7 घंटे तक ऑनालइन बैंकिंग की कुछ सर्विस नहीं मिलेंगी।


कौन-सी सर्विस होंगी बंद?

इस दौरान ग्राहकों को कुछ कस्टमर केयर सर्विस का इस्तेमाल नहीं मिल पाएगा। इनमें शामिल हैं।

फोन बैंकिंग IVR (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स)

ईमेल और सोशल मीडिया सपोर्ट।

व्हाट्सएप चैट बैंकिंग।

SMS बैंकिंग।

हालांकि, अगर किसी ग्राहक को अपने खाते या कार्ड को ब्लॉक (hot listing) करना हो, तो इसके लिए टोल-फ्री नंबर उपलब्ध रहेगा।

कौन-सी सर्विस मिलती रहेंगी?

मेंटेनेंस के दौरान भी ग्राहकों को ट्रांजेक्शन करने में परेशानी नहीं होगी। बैंक ने बताया है कि ये सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी।

फोन बैंकिंग एजेंट सर्विस

नेट बैंकिंग (NetBanking)

मोबाइल बैंकिंग ऐप।

PayZapp

MyCards ऐप

इसका मतलब है कि ग्राहक अपने नियमित ट्रांजेक्शन, पेमेंट या बैलेंस चेकिंग जैसी सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे।

HDFC NetBanking के फायदे

अगर आप HDFC Bank के रजिस्टर्ड नेट बैंकिंग यूजर हैं, तो आप किसी भी समय और कहीं से भी 200 से ज्यादा ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होती। हर HDFC Bank ग्राहक के लिए नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है। अगर आपने अभी तक इसे एक्टिवेट नहीं किया है, तो इसे ऑनलाइन या एटीएम से रजिस्टर किया जा सकता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

कस्टमर आईडी डालें

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कन्फर्म करें

OTP डालें

डेबिट कार्ड डिटेल्स भरें

नया IPIN सेट करें

अब नए IPIN से NetBanking में लॉगिन करें।

ATM से रजिस्ट्रेशन का तरीका

नज़दीकी HDFC ATM पर जाएं।

डेबिट कार्ड और एटीएम पिन डालें।

Other Option चुनें।

NetBanking Registration पर क्लिक करें।

बैंक आपके पते पर नेट बैंकिंग का PIN कूरियर कर देगा।

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम घटाना चाहते हैं? ये 6 तरीके आएंगे काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।