देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC घटाने जा रहा है स्पेशल FD पर ब्याज, 1 अक्टूबर से लागू होंगी दरें

HDFC Bank Special Edition FD Rates: HDFC बैंक अपने स्पेशल FD पर इंटरेस्ट घटाने वाला है। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिये बताया है कि वह 1 अक्टूबर से अपनी स्पेशल एडिशन Fixed Deposit पर ब्याज दरों को घटाने वाला है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने 29 मई 2023 को अपनी स्पेशल एडिशन एफडी शुरू की थी

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 5:21 PM
HDFC बैंक स्पेशल FD पर इंटरेस्ट घटाने वाला है।

HDFC Bank Special Edition FD Rates: HDFC बैंक स्पेशल FD पर इंटरेस्ट घटाने वाला है। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिये बताया है कि वह 1 अक्टूबर से अपनी स्पेशल एडिशन Fixed Deposit पर ब्याज दरों को घटाने वाला है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने 29 मई 2023 को अपनी स्पेशल एडिशन एफडी शुरू की थी। इस FD पर ग्राहकों को 7.55% तक ब्याज मिल रहा है। HDFC बैंक पहले ही कह चुका था कि ये स्पेशल एडिशन एफडी कुछ समय के लिए दिया जा रहा है।

HDFC स्पेशल एडिशन FD स्कीम

HDFC स्पेशल एडिशन FD स्कीम 35 और 55 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी है। बैंक 35 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 7.20 फीसदी और 55 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 55 महीने वाली एफडी पर 0.05 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 35 महीने पर 7.70 फीसदी और 55 महीने पर 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये दरें 29 मई से लागू मानी गई थी। अब ये दरें HDFC बैंक 1 अक्टूबर से घटा देगा।


HDFC बैंक के FD रेट्स

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने के बराबर: सामान्य जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.10 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल 11 माह से 35 माह: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल 11 माह 1 दिन से 4 साल 7 माह: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

4 साल 7 महीने 1 दिन 5 साल से कम या उसके बराबर: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

Market Outlook : सुस्त कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।