HDFC Bank vs ICICI Bank vs Axis Bank vs SBI: ये बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज, जानें रिवाइज रेट्स

Fixed Deposit Rate: ज्यादातर लोगों को निवेश करने के लिए FD सबसे सुरक्षित विकल्प लगता है

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 12:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC Bank vs ICICI Bank vs Axis Bank vs SBI: ये बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज,

Fixed Deposit Rate: ज्यादातर लोगों को निवेश करने के लिए FD सबसे सुरक्षित विकल्प लगता है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरें भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति में बदलाव जैसे रेपो दर, बेस रेट आदि द्वारा तय की जाती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक, HDFC बैंक जैसे बैंक ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की FD ऑफर कर रहे हैं। इन सभी बैंकों के FD रेट्स अलग-अलग है। आइए जानतें हैं इनके रेट्स..

HDFC बैंक की FD ब्याज दरें

HDFC बैंक 7 दिनों से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर 2.50% से 5.50% तक ब्याज दे रहा है। ये दरें 1 दिसंबर 2021 से लागू होंगी। HDFC बैंक सीनियर सिटिजन को 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 3% से 6.25% तक ब्याज दे रहा है।


ICICI बैंक नवीनतम FD दरें

ICICI बैंक 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.5% से 5.50% तक की ब्याज दे रहा है। ये दरें 16 नवंबर 2021 से लागू हो चुकी है।

Axis Bank की FD दरें

एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अलग-अलग समय की FD ऑफर कर रहा है। 10 नवंबर 2021 से प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस ने अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया था। रेट रिवाइज करने के बाद बैंक 2.50 फीसदी से 5.75 फीसदी की दर से 7 दिनों से लेकर 10 साल के लिए FD ऑफर कर रहा है।

SBI की FD पर ब्याज दरें

SBI बैंक 7 दिनों से 10 साल के बीच की FD पर ग्राहकों को 2.9% से 5.4% की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटिजन को इसी समय के लिए 50 बेसिस प्वाइंट का अधिक ब्याज मिलेगा। ये नई दरें 8 जनवरी 2021 से लागू होंगी।

Cryptocurrency prices today: Bitcoin, Ether में जारी है गिरावट, Shiba में आई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।