HDFC Bank ने बदले अपनी बैंकिंग सर्विस के नियम, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

HDFC Bank ने अपने प्रीमियम बैंकिंग सर्विस Imperia प्रोग्राम के लिए नए नियमों की घोषणा की है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। बैंक ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक सूचना देकर बताया कि अब Imperia में बने रहने या शामिल होने के लिए नई शर्तें लागू होंगी

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 10:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC Bank ने अपने प्रीमियम बैंकिंग सर्विस Imperia प्रोग्राम के लिए नए नियमों की घोषणा की है।

HDFC Bank ने अपने प्रीमियम बैंकिंग सर्विस Imperia प्रोग्राम के लिए नए नियमों की घोषणा की है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। बैंक ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक सूचना देकर बताया कि अब Imperia में बने रहने या शामिल होने के लिए नई शर्तें लागू होंगी।

किस पर असर होगा?

जो ग्राहक 30 जून 2025 या उससे पहले Imperia प्रोग्राम में शामिल हुए हैं, उन पर 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे। वहीं, 1 जुलाई 2025 के बाद जिन ग्राहकों का Imperia स्टेटस नया या अपग्रेड या डाउनग्रेड हुआ है, उन पर पहले से ही नए नियम लागू हैं।


क्या बदला है?

सबसे बड़ा बदलाव है Total Relationship Value (TRV) का नियम। अब Imperia कस्टमर बनने के लिए ग्रुप लेवल पर 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक का TRV होना जरूरी है।

TRV में शामिल होंगे

सेविंग्स, करेंट और फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम।

बैंक से खरीदे गए म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश।

किसी भी रिटेल लोन का 20% हिस्सा।

डीमैट होल्डिंग्स का 20% हिस्सा।

HDFC Bank से खरीदी गई बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम।

पुराने नियम भी रहेंगे लागू

TRV के अलावा, ग्राहक पुराने नियमों के आधार पर भी Imperia की सुविधाओं के पात्र बने रहेंगे। इनमें ये नियम शामिल होंगे।

करेंट अकाउंट में कम से कम 15 लाख रुपये की औसत तिमाही बैलेंस।

सेविंग्स अकाउंट में 10 लाख रुपये की औसत मासिक बैलेंस।

सेविंग्स, करेंट और फिक्स्ड डिपॉजिट में कुल 30 लाख रुपये का औसत मासिक बैलेंस।

HDFC Bank कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट में 3 लाख रुपये या उससे अधिक नेट सैलरी का क्रेडिट।

Imperia ग्राहकों को क्या फायदे मिलते हैं?

Imperia प्रोग्राम में कई ऐसी बैंकिंग सुविधाएं फ्री मिलती हैं जो सामान्य ग्राहकों से चार्ज ली जाती हैं। इनमें शामिल हैं:

इंटर-ब्रांच फंड ट्रांसफर।

स्टॉप पेमेंट इंस्ट्रक्शन।

चेक कलेक्शन और डुप्लीकेट अकाउंट स्टेटमेंट।

मैंडेट रजिस्ट्रेशन और पुराने रिकॉर्ड की कॉपी।

इंटरेस्ट और बैलेंस सर्टिफिकेट।

एड्रेस कन्फर्मेशन और सिग्नेचर अटेस्टेशन।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।