देश की सबसे बड़ी NBFC और HDFC बैंक की सहयोगी कंपनी HDFC Ltd ने अपने चुनिंदा फिक्स्ड डिपोजिट (FD) के इंटरेस्ट रेट्स को बढ़ाया है। FD की नई ब्याज दरें 30 मार्च, 2021 से प्रभावी हो गई हैं। HDFC Ltd ने 33 महीने से लेकर 99 महीने के बीच मैच्योर होने वाले FD के इंटरेस्ट रेट्स में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है।

HDFC Ltd के नए इंटरेस्ट रेट्स के मुताबिक 33 महीने में मैच्योर होने वाले FD पर अब जमाकर्ताओं को 6.2% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं 66 महीने में मैच्योर होने वाले FD पर अब 6.25% इंटरेस्ट के बदले 6.5% इंटरेस्ट मिलेगा। ऐसे ही 99 महीने में मैच्योर होने वाले FD पर अब 6.40% के बदले 6.65% इंटरेस्ट मिलेगा।

इसके साथ ही HDFC Ltd सीनियर सिटीजंस को रेगुलर कस्टमर के मुकाबले सभी तरह के FD पर 25 बेसिस प्विंट यानी 0.25% अधिक सालाना इंटरेस्ट मिलेगा। आपको बता दें कि HDFC Ltd अपने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से मंथली, क्वार्टर्ली, हाफ-ईयरली और ईयर्ली यानी साल में एक बाद इंटरेस्ट का पेमेंट करता है। ग्राहक इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन FDs की तुलना Bank FDs से नहीं की जा सकती है। उनका कहना है कि जब प्री-मैच्योर क्लोजर की बात आती है तो ये FDs कस्टमर्स को अधिक लिक्विडिटी ऑफर नहीं करते हैं। इसके साथ ही कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपोडिट DICGC इंश्योरेंस के तहत कवर भी नहीं होता है, जैसा कि Bank FDs के सथ होता है।

यानी वित्तीय संस्थान के दिवालिया होने पर जमाकर्ताओं को 5 लाख तक की सिक्योरिटी भी नहीं मिलती है, जैसा Bank FDs को मिलता है। आपको बता दें कि DICGC इंश्योरेंस के तहत यदि आप किसी भी बैंक में 5 लाख रुपये तक या उससे अधिक जमा करते हैं और अगर बैंक डूब जाता है, बैंकरप्ट हो जाता है तो जमाकर्ताओं को 5 लाख रुपये तक वापसी का गारंटी सरकार देती है।   
  
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।