HDFC Saphire Deposit: एचडीएफसी लिमिटेड सफायर डिपॉजिट (HDFC Saphire Deposit) 45 महीनों में मैच्योर होने वाली डिपोजिट पर 7.50 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह स्पेशल फिक्स्ड डिपोजिट कुछ समय के लिए मिल रहा है। इस डिपॉजिट स्कीम का फायदा आप 31 अक्टूबर तक उठा सकते हैं।
एचडीएफसी लिमिटेड सफायर पर इतना मिलता है ब्याज (HDFC Saphire Deposit Interest Rate)
एचडीएफसी लिमिटेड सफायर डिपोजिट 45 महीनों में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को नियमित दर से अधिक 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। यानी, उन्हें इस जमा पर 7.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश में ज्यादातर बैंकों ने FD और लोन दोनों पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। हाल में एचडीएफसी बैंक ने एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की हैं।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank FD Rate) की FD पर नई ब्याज दरें:
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.50 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.50 प्रतिशत
1 साल: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
1 साल 1 दिन से 2 साल: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.30 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत